
बीकानेर राजस्थान के राज्य क्रिकेट संयोजक बने किशन ओझा, 50+ टीम के कप्तान भी नियुक्त**बीकानेर।* बीकानेर के क्रिकेटर *किशन ओझा* को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें *राजस्थान का राज्य क्रिकेट संयोजक* बनाया गया है।*V.C.L. (वेटरन क्रिकेट लीजेंड्स) के फाउंडर सी.एस. पाठक* ने वेटरन क्रिकेट लीजेंड्स के संयोजक की भूमिका और राजस्थान क्रिकेट का दायित्व किशन ओझा को सौंपा है। साथ ही उन्हें *50+ क्रिकेट राजस्थान टीम का कप्तान* भी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी 24-8-2026 को ई-मेल पर पत्र भेजकर पाठक ने प्रदान की।क्रिकेटर किशन ओझा ने बताया कि इस जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करूंगा। राजस्थान क्रिकेट का भविष्य बहुत शानदार है। जैसे ही यह सूचना सोशल जगत में पहुंची, बीकानेर सहित पूरे राजस्थान से किशन ओझा को बधाइयां दी जा रही हैं।किशन ओझा के क्रिकेट कोच *किशोर पुरोहित* ने कहा कि ओझा की कड़ी मेहनत से राजस्थान क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है।इस खबर पर डेजर्ट क्रिकेट के *राजकुमार जोशी, महेन्द्र पुरोहित, उमाशंकर गिरीराज पुरोहित, R.A.S. अधिकारी ललीत देसाई, रमेश्वरा, भगवान राम धामी, पारस, दुर्गा दास छंगाणी विशिष्ट क्रिकेटर रविशंकर पुरोहित* ने ओझा को शुभकामनाएं दी।












