Bikaner Live

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्रों की पूर्व जांच करवाने सहित आवश्यक मार्गदर्शन कर सकेंगे हासिल

बीकानेर, 29 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के संदर्भ में नाम निर्देशन पत्रों की पूर्व जांच तथा आवेदक से संबंधित मार्गदर्शन के लिए रविवार को जिले के सातों नगरीय निकाय क्षेत्रों में हेल्प डेस्क सक्रिय रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम के पांच, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर के दो-दो तथा नापासर, देशनोक और खाजूवाला के एक-एक नामांकन स्थलों (रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय) में दिन भर हेल्प डेस्क प्रभावी रहेगी। इस दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहेंगे तथा अभ्यर्थी को सोमवार को प्रस्तुत होने वाले नाम निर्देशन पत्र के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!