खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में दिखाया उत्साह और प्रतिभा
शनिवार (29.08.26) को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ में रेलवे के खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया जा रहा है। इस दौरान मैराथन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, साइक्लिंग, दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ियों एवं रेलकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।









