Bikaner Live

गंगाशहर के व्यापार नगर में अतिक्रमण व अवैध निर्माण रोकने की मांग

बीकानेर, गंगाशहर व्यापार नगर के नागरिक परिषद ने मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव, उपायुक्त व नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों से गंगाशहर के व्यापार नगर में हो रहे अतिक्रमण व नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण कार्यों को रोकने की मांग की है। इस संबंध में सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन भी भेजे गए है तथा राजस्थान सरकार के सम्पर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन प्रलोभन व प्रभाव के कारण जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
गंगाशहर व्यापार नगर के प्रमुख रमेश.बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने अतिक्रमण व बीकानेर विकास प्राधिकरण व नगर निगम के नियमों व कानून को ताक में रख कर हो रहे निर्माण कार्याार्यों की जांच कर कार्यवाही करने के लिए व्यक्तिगत भी संपर्क किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि गंगाशहर के व्यापार नगर में रिहायशी इलाके में बच्चों की एक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जिसमें हवा, पार्किंग, अग्नि या अन्य अप्रिय घटना के रोकने के कोई साधन नहीं है।
उन्होंने बताया कि व्यापार नगर के ए, बी.एवं सी. ब्लॉक में बीकानेर विकास प्राधिकरण के मानचित्र के विपरीत बिना सैड बैक छोड़े मकान व व्यवसायिक केन्द्र, उसमंे बैसमेंट व बालकॉनी का निर्माण किया जा रहा है। नियमानुसार नगर विकास न्यास की ओर से आवंटित भूमि में निर्माण करवाते वक्त आगे पीछे व साइड में सैड बैक छोड़ने का प्रावधान है, लेकिन इन प्रावधानों को नकारते हुए लोग मनमर्जी से निर्माण कार्य करवा रहे है, इससे पड़ोसियों व आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर विकास न्यास की ओर से व्यापार नगर के में क्यूसेक बनाएं गए, उनके शट्र आदि लोग उठाकर ले गए वर्तमान में ये खाली क्यूसेक नशेड़ियों व अवैध कार्य करने वालों के अड्डे बने हुए है। इसकी सूचना भी जिला प्रशासन व पुलिस को दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। क्यूसेक के पास ही प्राचीन हनुमानजी व शनि भगवान का मंदिर है, असामाजिक तत्वों के आने जाने से दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । आवारा पशुओं का भी हर वक्त जमावड़ा रहता है, जो लोगों को आए दिन चोटिल करते रहते ।
———————

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!