Bikaner Live

आदर्श विद्या मंदिर में भ्रूण हत्या उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति पर सेमिनार

बीकानेर। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति (भारत) की बीकानेर इकाई की ओर से आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, गंगाशहर में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गर्भस्थ शिशु संरक्षण, भ्रूण हत्या उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन समिति की युवा इकाई के संभाग अध्यक्ष नरेश छावड़ा ने किया। समिति के उपाध्यक्ष भुवनेश यादव ने गर्भस्थ शिशु और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इनके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

समिति के सचिव सुरेश शर्मा ने नशा मुक्ति विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

महिला प्रभारी संतोष शर्मा ने उपस्थित छात्राओं को भ्रूण हत्या उन्मूलन की प्रतिज्ञा दिलवाई। इस दौरान छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने और समाज में बेटी बचाने का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुसुइया रामावत ने समिति के पदाधिकारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया तथा छात्राओं को जागरूकता से संबंधित साहित्य और पत्रक वितरित किए गए।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद की नगर इकाई के सचिव ओमप्रकाश छाबड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के गायन के साथ हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!