Bikaner Live

“वृक्षारोपण के माध्यम से हम धरती को बंजर होने से बचने के साथ-साथ आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण

“वृक्षारोपण के माध्यम से हम धरती को बंजर होने से बचने के साथ-साथ आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करने का पुनीत कार्य भी कर रहे हैं।” ये विचार सफेराज जी महाराज मंदिर ट्रस्ट कक्कू के ट्रस्टी करणीदान मरोठी ने महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया।
महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र चेयरमैन सुरेंद्रकुमार हीरावत ने बताया कि कु. झलक कांकरिया के जन्मदिन पर बाबूलाल रविकुमार कांकरिया के सौजन्य से विभिन्न प्रकार के 70 पेड़- पौधे मंदिर परिसर में लगाए गए।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, मोहनलाल पारख, ईश्वरचंद दूगङ, बाबूलाल कांकरिया, अनिल जैन, भंवरलाल पींचा, विजयकुमार पारख, तेजमल कांकरिया, राकेश पींचा, रवि कांकरिया, शारदादेवी दूगङ, अंजू हीरावत, प्रियंका कांकरिया, प्रियंका हीरावत सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। रामेश्वरलाल छींपा ने कांकरिया परिवार व मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। मंदिर पुजारी राधेश्याम शास्त्री ने पेड़ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!