Bikaner Live

Gen-Z के लिए झंडू बाम लाया नया कैम्पेन – “अनडू विद झंडू

कोलकाता, 1 सितंबर।प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक ब्रांड झंडू बाम ने जनरेशन-Z को टारगेट करते हुए अपना नया कैम्पेन “अनडू विद झंडू” लॉन्च किया है।

कंपनी ने बताया कि आज के युवा स्क्रीन टाइम, डूम-स्क्रॉलिंग, करियर स्ट्रेस और बर्नआउट जैसी रोजमर्रा की “पीड़ाओं” से जूझते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कैम्पेन में “पीड़ालैंड” नाम की काल्पनिक दुनिया बनाई गई है, जहां से राहत का एक ही समाधान दिया गया है – “पीड़ा को करो अनडू विद झंडू”।

ईमामी लिमिटेड के डायरेक्टर मोहन गोयनका ने कहा कि झंडू बाम दशकों से हर परिवार का भरोसा रहा है। इस नए कैम्पेन से 16 से 28 साल के डिजिटली एक्टिव युवाओं तक पहुंचने की कोशिश है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!