Bikaner Live

वार्ड 69 में चुनाव से पहले खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित


कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पत्र खारिज, मतदान से पहले भाजपा के खाते में गई जीत

बीकानेर। नगर निगम चुनाव-2026 में भारतीय जनता पार्टी ने मतदान से पहले ही अपना खाता खोल लिया है। वार्ड संख्या 69 से भाजपा प्रत्याशी लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

वार्ड 69 में भाजपा की ओर से लीला गहलोत ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके मुकाबले कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन प्रस्तुत किया, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दोनों प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए। इसके बाद चुनाव मैदान में लीला गहलोत एकमात्र प्रत्याशी रह गईं और उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

इस जीत के साथ वार्ड 69 मतदान से पहले ही भाजपा के खाते में चला गया है। लीला गहलोत के निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन और स्थानीय जनसमर्थन की जीत बताया है।

नगर निगम चुनाव में मतदान से पहले सामने आए इस परिणाम ने शहर के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। अब अन्य वार्डों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!