Bikaner Live

नगर निगम चुनाव अंतिम चरण में: वार्ड 59 में अर्पण आचार्य के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क

*बीकानेर | 08 सितंबर 2026**नगर निगम चुनाव अंतिम चरण में: वार्ड 59 में अर्पण आचार्य के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क**बीकानेर।* नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में वार्ड नंबर 59 में प्रत्याशी *अर्पण आचार्य* के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।सोमवार को पूर्व पार्षद प्रतिनिधि *श्री दुर्गा शंकर जी व्यास*, युवा नेता *ओम जी आचार्य* और *विकी आचार्य* ने वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अर्पण आचार्य को विजयी बनाने की अपील की।इस दौरान पूर्व पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा शंकर जी व्यास ने *बीकानेर लाइव टीम* से बातचीत में बताया कि आचार संहिता लगने के बाद बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार थम गया है, अब प्रत्याशियों द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 9 सितंबर को होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें और अपने प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!