Bikaner Live

बीकानेर की बेटी इप्शिता शर्मा का सराहनीय संकल्प, बच्चों को निशुल्क करा रही हैं 700 श्लोकों वाली गीता का ज्ञान

*बीकानेर | 09 सितंबर 2026**बीकानेर की बेटी इप्शिता शर्मा का सराहनीय संकल्प, बच्चों को निशुल्क करा रही हैं 700 श्लोकों वाली गीता का ज्ञान**बीकानेर।* श्रीमद्भगवद् गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए बीकानेर की बेटी *इप्शिता शर्मा पुत्री श्री शांतिलाल जी शर्मा एवं श्वेता शर्मा, पौत्री श्री नारायण जी शर्मा* द्वारा चलाई जा रही निशुल्क गीता क्लासेज निरंतर आगे बढ़ रही हैं।इप्शिता द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर बच्चों और युवाओं को गीता का ज्ञान दिया जा रहा है। इप्शिता ने संकल्प लिया है कि वह हर बच्चे को गीता के 700 श्लोक और 18 अध्यायों का संपूर्ण ज्ञान करवाएंगी।उनके इस नेक कार्य को देखते हुए हाल ही में *मुरली मनोहर मंदिर घोड़ा द्वारा* आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही *बीकाजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नरसी कुलरिया प्रेजेंट्स, नारी शक्ति, लायंस क्लब और रोटरी क्लब* द्वारा भी इप्शिता शर्मा का भव्य सम्मान किया गया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!