बीकानेर। ऊं नमो विघ्नराजाय सर्वसौख्यप्रदायिने। दुष्टारिष्टविनाशाय पराय परमात्मने… के मंत्रोचारण के साथ शनिवार को दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर गूंज उठा। मौका था गणेश महोत्सव के तहत भगवान गणपति जी के एक लाख मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया गया। पं राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण किया गया। इस दौरान गणेश भक्तों द्वारा अपने घर से लाएं गये गणेश प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोचारण के साथ दुर्वा से अभिषेक किया। इसके बाद पंच कुण्डीय यज्ञ में बैठने वाले यजमान द्वारा मातृ स्थापना करवाई गई। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के अध्यक्ष अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि रविवार को दो कुण्डीय यज्ञ प्रारंभ होगा। जिसमें पांच यजमान आहुतियां दे ंगे। शाम को 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारम्भ होगा। जिसमें भगवान गजानन के विभिन्न तरल पदार्थों के साथ अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा।जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित,कैलाश पारीक आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


















