नोखा।लाहोटी चौक स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर के पास अयोध्या धाम नोखा के विशाल पंडाल में नोखा तहसील चातुर्मास सत्संग समिति नोखा की ओर से आयोजित भव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत कल सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव और सहस्त्रार्चन का कार्यक्रम उत्साह और श्रृद्धा के साथ मनाया जाएगा।
समिति की ओर से 29 जुलाई 2026 से 30 अक्टूबर तक चातुर्मास महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 14 सितम्बर को सायं 5:30 बजे प्रथम पूजनीय श्री गणेश जी महाराज का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन व सहस्त्रार्चन किया जाएगा।
व्यवस्था में समिति के प्रहलाद मोहता,दामोदर तिवाड़ी, गिरधारी पारीक,नारायण राठी, रमेश मालानी, प्रिया राठी, जुगल लोहिया सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। समिति ने सभी सनातनी साधकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र महोत्सव में श्री गणेश सहस्त्रार्चन का पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है।
समिति ने बताया कि सहस्त्रार्चन के लिए श्रद्धालुओ को श्री गणेश जी की मूर्ति, संपूर्ण पूजा सामग्री और अपनी इच्छापूर्ति के फल स्वरूप जिस भी वस्तु से अर्चन करना चाहते हैं उस वस्तु के 1100 नग साथ लेकर आएं।
समिति के मीडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।
Related Post

युग प्रवर्तक होते हैं सच्चे धर्मोपदेशक – दंडी स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती
September 13, 2026
No Comments
Read More »


पंकज शर्मा, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल का दौरा
September 12, 2026
No Comments
Read More »



बीकानेर में 600 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद, दो नाबालिग समेत तीन पकड़े
September 12, 2026
No Comments
Read More »

महाप्रबंधक महोदय श्री पंकज शर्मा ने लालगढ़ स्टेशन, बीकानेर स्टेशन व मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ का किया निरीक्षण
September 11, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर की बेटी इप्शिता शर्मा का सराहनीय संकल्प, बच्चों को निशुल्क करा रही हैं 700 श्लोकों वाली गीता का ज्ञान
September 11, 2026
No Comments
Read More »

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ठगी, तांत्रिक बातों में उलझाकर सोने की चेन ले उड़े दो युवक
September 11, 2026
No Comments
Read More »

जैसे इस शरीर के लिए आहार का होना आवश्यक है वैसे ही अपने जीवन के कल्याण के लिए भगवान की भक्ति सत्संग आवश्यक है
September 11, 2026
No Comments
Read More »

महिलाओं के सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को सम्मान-वूमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स (वोटफा) 2026
September 10, 2026
No Comments
Read More »





