Bikaner Live

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के डॉ एसके बंसल ‘इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल’ (आईक्यूएसी) के निदेशक नियुक्त


बीटीयू अकादमिक उत्कृष्टता और संस्थागत विकास को मिलेगी नई दिशा : डॉ एसके बंसल

बीकानेर, 13 सितम्बर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके बंसल को कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग नें ‘इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल’ (आईक्यूएसी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कुलसचिव द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर अगले आदेश तक डॉ बंसल को निदेशक नियुक्त किया है। इस अवसर पर नवनियुक्त निदेशक डॉ बंसल ने कुलगुरु प्रो गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बीटीयू के अकादमिक मानकों के विस्तार एवं तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में वह कार्य करते हुए विवि में तकनीकी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में श्रेष्ठ मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने तथा विवि की अकादमिक गुणवत्ता संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि डॉ बंसल इससे पूर्व भी विवि में प्राचार्य, डीन फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एवं रजिस्ट्रार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
डॉ बंसल नें कहा कि विवि के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीएएस से संबंधित मामले, नैक और एनबीए एक्रेडिटेशन, फैकल्टी और स्टाफ़ की भर्ती, एकेडमिक, परीक्षा और प्रशासनिक सुधारों के लिए समग्र योजना पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए  गुणवत्ता सुधार से जुड़ी गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए मूल्यांकन एवं सतत सुधार की प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा फलस्वरूप विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता संवर्धन और संस्थागत विकास को नई दिशा मिलेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!