
बीकानेर। नोखा-बीकानेर खत्री-मोदी समाज के प्रतिष्ठित परिवार में एक साथ तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होने से खुशी का माहौल है। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता विष्णु खत्री एवं सेवानिवृत्त अध्यापिका गीता खत्री के पुत्र वेदांक खत्री तथा उनकी भतीजी मोहिता खत्री का NEET-PG में चयन हुआ है। वहीं परिवार की मिताली खत्री का राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर में Legal Researcher के पद पर चयन हुआ है।
मिताली खत्री ने 24 सितंबर 2026 को राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर में पदभार ग्रहण किया। वे स्वर्गीय प्रेमशंकर खत्री धोदावत की पौत्रवधू तथा विष्णु खत्री एवं गीता खत्री की पुत्रवधू हैं। मिताली, उद्यमी मनीष खत्री एवं उमेद खत्री की सुपुत्री तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता लक्ष्मीनारायण एवं इंद्रा मोदी की दोहिती हैं।
वेदांक खत्री एवं मोहिता खत्री के NEET-PG में चयन तथा मिताली खत्री के राजस्थान हाईकोर्ट में Legal Researcher के रूप में चयन से परिवार में विशेष उत्साह है। पिछले तीन दिनों से रिश्तेदारों, समाजबंधुओं एवं मित्रों द्वारा परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
इस अवसर पर नोखा के समाजसेवी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामकृष्ण खत्री, बाबूलाल खत्री, राजस्थान पेंशनर्स समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी, जगदीश प्रसाद खत्री, खत्री-मोदी समाज नोखा के अध्यक्ष बद्रीनारायण मोदी, राजेंद्र खत्री, महावीर खत्री, गोविंदगोपाल खत्री, जयप्रकाश खत्री सहित अनेक समाजबंधुओं ने शुभकामनाएं दीं। हनुमानगढ़ टाउन से एडवोकेट ओमप्रकाश मोदी (बालेचा) एवं सेवानिवृत्त अध्यापिका चंद्रकला मोदी (बालेचा) सहित अन्य रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भी बधाई प्रेषित की।
समाजबंधुओं ने तीनों चयनित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, परिश्रम और संस्कारों के माध्यम से हासिल की गई ये उपलब्धियां परिवार के साथ-साथ खत्री-मोदी समाज के लिए भी गौरव का विषय हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं।

















