Bikaner Live

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी


नोखा। यहाँ लाहोटी चौक वीर हनुमान मंदिर के समीप अयोध्या धाम में परम पूज्य दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में 29 जुलाई 2026 से 20 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे भव्य चातुर्मास महोत्सव के तहत चल रही श्री वाल्मीकि रामायण कथा 25 सितम्बर शुक्रवार को सम्पन्न हो जाने के बाद पूज्य दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज और दूर-दूर से आये अनेकों दंडी साधू संतों और चातुर्मास सत्संग समिति नोखा के प्रहलाद मोहता, गिरधारी पारीक, मुरली झँवर, इन्द्रचन्द मोदी, छगन्न लाल, प्रिया राठी सहित कई श्रद्धालु आदि 26 सितम्बर शनिवार को देशनोक पहुँचे और माँ करणी के दरबार में हाजरी लगाई माँ करणी के दर्शन किये। और घर परिवार व देश की खुशहाली की कामना की। और माँ करणी बालिका आदर्श विद्या मंदिर मूंधड़ों का बास देशनोक में विद्यार्थियों को प्रवचन देते हुए उन्हें संस्कारवान बनने, कुसंगति से बचने, माता पिता को प्रणाम करने सहित ज्ञान गंगा में डुबकियाँ लगवाई। उसके पश्चात् सी० ए० ओमप्रकाश मूंधड़ा आवास पर दर्शनार्थ उपस्थितों को आशीर्वाद दिया। सभी दंडी साधू संतो ने प्रसाद पाया। उन्हें दक्षिण दे कर सम्मान विदा किया गया। लाहोटी चौक अयोध्या धाम में 27 सितम्बर रविवार से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत प्रारंभ होगी जो 10 अक्टूबर तक चलेगी। आचार्य हेमेन्द्र महाराज व्यास पीठ पर बैठ कर कथा का पान करवायेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!