Bikaner Live

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद



बीकानेर, 26 सितंबर। कोटगेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देश पर संपत्ति संबंधी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशन तथा वृत्त नगर के पर्यवेक्षण में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं आसूचना के आधार पर संदिग्ध विजय सिंह, निवासी रानी बाजार, बीकानेर को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने 20 अगस्त 2026 को राजीव मार्ग से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

इसके अलावा आरोपी के कब्जे से दो अन्य मोटरसाइकिलें भी धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जब्त की गई हैं। इस प्रकार पुलिस ने कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद/जब्त की हैं। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी सहित कोटगेट थाना पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!