
नोखा। नोखा के जाने-माने सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक मोहनलाल मोदी ( अभाणी ) की पत्नी श्रीमती मोहिनी देवी का निधन आज सुबह 28 सितंबर सोमवार हो गया जंहा उनकी पोतियों राधा और खुश्बू एव जेठ के पौत्र नारायण ने दादी को मुखाग्नि देकर अपने पिता के कर्तव्यों का निर्वहन किया। गौरतलब है कि मोहिनी देवी के दोनों पुत्रों का पूर्व में ही निधन हो चुका है। ऐसे में उनकी पोतियों ने न केवल अंतिम यात्रा में कंधा दिया, बल्कि मुखाग्नि देकर समाज में एक मिसाल पेश की। मोहिनी देवी की अंतिम यात्रा में परिवार, रिश्तेदारों और समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।












