विकसित भारत जन सेवा अभियान
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शेरेरा गिरदावर सर्किल शिविर में किसान श्री तोलाराम को सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना (एसएमएएम)
के अंतर्गत मल्टीक्रॉप थ्रेसर का लाभ
प्रदान किया गया।
श्री तोलाराम ने बताया उसे को फसल की मड़ाई, सफाई और दाने अलग करने के लिए कड़ी मेहनत और अधिक समय लगता था तथा किराये के यंत्रों पर निर्भर रहने से उत्पादन कम और आय सीमित रहती थी। अब मल्टीक्रॉप थ्रेसर मिलने से गेहूं, चना, सरसों, मूंगफली सहित कई फसलों की थ्रेसिंग तेज गति और कम लागत में होने लगी है। जिससे समय की बचत, फसल की बर्बादी में कमी और कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है।लाभार्थी किसान ने बताया कि सरकार की योजना से थ्रेसर मिलने से उनकी मेहनत और समय दोनों की बचत हुई है और अब फसल की मड़ाई व थ्रेसिंग बहुत आसानी से हो जाती है तथा उत्पादन भी अधिक मिलने लगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।












