Bikaner Live

कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए 20 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


बीकानेर, 28 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा संख्या 32 के क्रम में विशेष योग्यजनों (दिव्यांगजनों) को संबल एवं सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश के 25 हजार दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि समस्त पात्र दिव्यांगजन 20 अक्टूबर 2026 तक एसएसओ पोर्टल (SSO Portal: www-sso-rajasthan-gov-in) पर ‘SJMS DSAP (CM SAYUKT SAHAYATA ANUDAN YOJANA) मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए दिव्यांगजन को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (न्क्प्क्), आधार कार्ड, जनाआधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र या मूल निवास सम्बंधित अन्य दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र (प्रार्थी आयकर दाता नहीं हो)/पीपीओ साथ लाना आवश्यक है।

उन्होंने बतया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर आगामी 3 दिसंबर 2026 (अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस) के अवसर पर संपूर्ण राजस्थान में राज्य एवं समस्त जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी या सहायता के लिए अपने निकटतम ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पंचायत समिति, एवं जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चौपड़ा कटला बीकानेर में संपर्क कर सकते है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!