Bikaner Live

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिली 40 हजार की सहायता

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026
बीकानेर, 28 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति बीकानेर में आयोजित शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ धरातल पर देखने को मिला।

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत ग्राम शेररा की श्रीमती पूजा देवी को उनके पशु के बीमा क्लेम की राशि 40 हजार रुपए प्रदान की गई।
योजना का लाभ प्राप्त कर श्रीमती पूजा देवी ने कहा इस सहायता से मेरे पशुओं के लिए बेहतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने बताया कि पशुधन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और बीमा राशि मिलने से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। यह सहायता पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लाभार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और  पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!