बीकानेर 28 सितंबर 2026। भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री भोलाप्रसाद सोनी ने बताया कि बीकानेर निवासी देवेन्द्र सारस्वत को नेशनल फैडरेशन की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। श्री सारस्वत देश भर में खनिज धातु से जुड़े माइनिंग सेक्टर में संगठन को मजबूत करने एवं नई दिशा देने का काम देखेगें। खान व खनिज की दृष्टि से राजस्थान का माइनिंग सेक्टर राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका निभाता रहा है। श्री सारस्वत इससे पहले भी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राजस्थान राज्य खान व खनिज मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के संभाग प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाते रहे हैं।
देवेन्द्र सारस्वत को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हनुमान प्रसाद राव, आरएसएमएम कर्मचारी संघ राजस्थान सर्कल प्रदेशाध्यक्ष राकेश ओझा, जिप्सम संभाग अध्यक्ष ललित राज बनिया, कोषाध्यक्ष जगदीश नायक, भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री नवीन स्वामी, पंचानन साहु, राजनाथ सिंह, धर्मेन्द्र गौड़, मदनलाल औझा, प्रमोद सिंह शेखावत, रेल्वे से अशोक शर्मा, आइजीएनपी से पुख सिंह राठौड़ तथा मजदूर कर्मचारी नेताओं सहित बड़ी संख्या में श्रमिक जगत ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई प्रेषित की।
*10 राज्यों से पहुंचे मजदूर नेता*
राष्ट्रीय मंत्री राहुल दवे ने बताया कि झारखंड स्थित लोहरदगा में आयोजित भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश तथा आंध्रप्रदेश में स्थित डायमंड, युरेनियम, बाॅक्साइट, जिप्सम, लाइमस्टोन, लिग्नाइट, राॅकफास्फेट, डोलोमाइट, मैंगनीज, काॅपर, जिंक खदानों की मजदूर यूनियन नेताओं ने प्रतिभागिता निभाई।












