Bikaner Live

शोध में ई-लाइब्रेरी सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. उमेश शर्मा

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आईक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की केंद्रीय पुस्तकालय से पधारे डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने “Role of E-Library Services in Research, Plagiarism Prevention and Academic Excellence” विषय पर व्याख्यान दिया।

अपने व्याख्यान में डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने अकादमिक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने तथा शोध की गुणवत्ता बढ़ाने में ई-लाइब्रेरी सेवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपलब्ध विभिन्न डिजिटल संसाधनों एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इनका प्रभावी उपयोग कर शोध में नवीन विषयों तथा रिसर्च गैप की पहचान की जा सकती है।

उन्होंने शोधगंगा, शोधचक्र, शोधशुद्धि, IRINS सहित विभिन्न अकादमिक एवं शोध संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही VIDWAN तथा अन्य शैक्षणिक एवं शोध मंचों की उपयोगिता पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल संसाधनों के उचित उपयोग से शोध कार्य को अधिक व्यवस्थित, प्रमाणिक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।

व्याख्यान के दौरान उन्होंने रेफरेंस मैनेजमेंट टूल्स के उपयोग तथा शोध कार्य में संदर्भों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही शोध-पत्रों में प्लेजरिज्म की जाँच एवं उसकी रोकथाम के लिए उपलब्ध डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से इनके प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। डॉ राधा सोलंकी ने मुख्य वक्ता डॉ. उमेश कुमार शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. रोहिताश वशिष्ठ ने मुख्य वक्ता डॉ. उमेश कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उनके महत्वपूर्ण एवं उपयोगी व्याख्यान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनी रमन झा ने पाँच दिवसीय एफडीपी के सभी विषयों की प्रासंगिकता एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के अकादमिक, शोध एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एफडीपी में सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!