
बीकानेर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अब घर-घर कचरा संग्रहण की शुरुआत कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में कचरा संग्रहण के लिए नए ऑटो टिपर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से लगभग 89 करोड़ रुपए की लागत के 185 ऑटो टिपर्स को घर-घर कचरा संग्रहण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें बीकानेर नगर निगम के ऑटो टिपर्स भी शामिल रहे।
इसके बाद बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री जेठानंद व्यास और संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा सहित अन्य अतिथियों ने नगर निगम क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टिपर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को महिला निधि बैंक के माध्यम से दिए गए ऋण के चेक भी वितरित किए गए।
बीकानेर लाइव की अपील
घर से निकलने वाला कचरा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थान पर नहीं फेंकें। कचरा संग्रहण वाहन के पहुंचने पर कचरा उसी में डालें। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
बीकानेर लाइव
खबर वही, जो शहर से जुड़ी हो।













