
*पोकरण आशापुरा धर्मशाला पोकरण में श्राद्ध पक्ष पर पितृ पूजन, दिवंगत भामाशाहों को किया नमन**पोकरण।* आशापुरा धर्मशाला पोकरण में आज श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में पितृ पूजन का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में धर्मशाला के सहयोगी रहे दिवंगत भामाशाहों की याद में उनके तैल चित्रों का पूजन, शिव अभिषेक एवं अर्चना की गई।पूजन कार्यक्रम *बीकानेर के पंडित अशोक कुमार बिस्सा एवं पोकरण के पंडित गिरिराज पुरोहित* के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा सम्पन्न कराया गया। *पंडित ओम प्रकाश व्यास* द्वारा शालिग्राम और विष्णु-लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई।*पंडित शिवम् व्यास* द्वारा धर्मशाला में लगे सभी दिवंगत भामाशाहों के तैल चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रृंगार किया गया, वहीं *पंडित राहुल रंगा* द्वारा दशांश यज्ञ करवाया गया तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया।इस अवसर पर संस्था के *अध्यक्ष राजेश (गजानंद) बिस्सा, कोषाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा, ट्रस्टी मुकेश बिस्सा, रवि बिस्सा* सहित अन्य सदस्यों ने पूजन में भाग लिया और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।












