Bikaner Live

सेवा संकल्प के साथ सेवा ज्योति यात्रा की तैयारी पूरी, मेडिकल सर्किल पर सुबह 8:30 बजे होगा भव्य आयोजन


बीकानेर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ की तैयारियों को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन मेडिकल सर्किल, बीकानेर पर सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। उन्होंने अधिकाधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मिथिलेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनिल जोशी, जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाडला, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कुकणा, नारायण चोपड़ा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सुनीता हटीला, सहित बीकानेर शहर एवं देहात के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!