बीकानेर नगर निगम के आयुक्त से विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं पार्षद साथियों ने शहर की सफाई व्यवस्था एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर मुलाकात की।
इस दौरान आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासन के समक्ष शहर के विकास एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं से जुड़े विषय रखे गए। पिछले एक माह से शहर में सफाई व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण योजना, निर्माण कार्यों से आमजन को हो रही परेशानियों, नालियों की सफाई तथा अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर ध्यान आकर्षित करवाया जा रहा है।
मुलाकात के दौरान आयुक्त ने ठेका कंपनी के प्रतिनिधि को व्यवस्था में सामने आ रही कमियों से अवगत करवाते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दो दिन पूर्व शुरू की गई घर-घर कचरा संग्रहण योजना को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा दीपावली को देखते हुए विशेष सघन स्वच्छता अभियान चलाने, रोड लाइटें दुरुस्त करने, नाली-सीवरेज व्यवस्था सुधारने पर चर्चा हुई।
डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा, “शहर की स्वच्छता, बेहतर सीवरेज व्यवस्था, सुचारू रोड लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं ही व्यवस्थित शहर का आधार हैं। घर-घर कचरा संग्रहण योजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रशासन, नगर निगम और आमजन सभी की है।”
इस दौरान पार्षद विनोद धवल, अनूप गहलोत, हिमांशु शर्मा, गिरिराज जोशी, दीपक व्यास, प्रकाश व्यास, शंकर लाल तंवर, जेठाराम नायक, जगदीश सोलंकी, वीरेंद्र करल, शिव गहलोत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Bikaner #BikanerNagarNigam #JethanandVyas #SurendraSingh












