Bikaner Live

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : दूषित खाद्य पदार्थ कराये नष्ट


बीकानेर, 08 अक्टूबर। प्रदेश में चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरूवार को  लूणकरणसर तहसील में नमूनीकरण एवं सीजर की कार्यवाही की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 2 फर्मों पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। ये कार्यवाही लूणकरणसर क्षेत्र में मैसर्स श्री मोती मिर्च मसाला उद्योग एवं मैसर्स नारायण मावा भंडार  पर की गई।

उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान उपरोक्त फर्माे से धनिया मिर्च व हल्दी पाउडर  रसगुल्ले तथा चीनी के कुल 5 नमूने लिये गये तथा कुल लगभग 10 क्विंटल  किलोग्राम खाद्य सामग्री मिर्च पाउडर, रसगुल्ला तथा चीनी सीज की गई। इस दौरान दूषित एवं पुरानी 90 किलोग्राम चासनी, मीठा मावा व दूषित मिठाई   को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भिजवाया जा रहा है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार तथा श्री राकेश गोदारा द्वारा की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!