मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने साफा, शॉल व पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन
बीकानेर, नोखा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन बजरंग सोनी, पूर्व विधायक कन्हैयालाल झंवर तथा पार्षदों का गुरुवार रात रानी बाजार स्थित मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मित्र मंडल, बीकानेर-गंगाशहर एवं मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से आयोजित समारोह में अतिथियों का साफा, शॉल और पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
चेयरमैन बजरंग सोनी ने सम्मान के लिए समाजबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि 36 कौमों के सहयोग से नोखा के विकास को गति दी जाएगी। पूर्व विधायक कन्हैयालाल झंवर ने क्षेत्र की पेयजल समस्या पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन के अध्यक्ष गणेशलाल सहदेव ने की तथा मंच संचालन भवन सचिव लीलाधर बुटण ने किया। लालचंद घुपड़,शिवनारायण मौसूण ने स्वागत भाषण दिया।
समारोह में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सीताराम पंचारिया, पार्षद ओमप्रकाश खींचड़, जगदीश मांझू, संतोष देवी झंवर और मनफूल बिश्नोई तथा विकास मंच अध्यक्ष ललित झंवर का सम्मान किया गया।
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मित्र मंडल, गंगाशहर-बीकानेर की ओर से राधेश्याम मौसूण, मूलचंद बामलवा, श्रवण कूकरा, राधेश्याम तोषावड़, मनोज डांवर, भैरूलाल मौसूण, कैलाश डांवर, रामकिशन मौसूण, निर्मल मौसूण, जगदीश और राजकुमार मौसूण सहित अन्य समाजबंधुओं ने अतिथियों का अभिनंदन किया। चरकड़ा के मोहन मौसूण ने भी समारोह में भागीदारी निभाई।





















