Bikaner Live

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय मे कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में स्किल डेवलपमेंट, प्लेसमेंट एवं इनोवेशन सेल द्वारा  जीएलवी कंसल्टेंसी लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप के सहयोग से  कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर रजनी रमण झा ने  बताया कि इस कार्यक्रम का  उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें ओवरसीज कैरियर के क्षेत्र में अवसर प्रदान करना है । GLV कंसलटेंसी टीम से श्री पुरुषोत्तम व्यास, श्रीमती मधु व्यास, श्री श्रीमोहन पुरोहित एवं सुश्री पूर्वी सेवग उपस्थित रहे। टीम द्वारा छात्राओं का साक्षात्कार दो चरणों में लिया गया । छात्राओं का मूल्यांकन शैक्षणिक योग्यता, संचार कौशल एवं पाठयक्रम गतिविधियों पर आधारित रहा । कंपनी द्वारा चयनित छात्राओं को 3 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान *₹5,000 प्रति माह स्टाइपेंड* दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत ₹15,000 प्रति माह वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय की 22 छात्राओं ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया।  कंपनी द्वारा बताया गया कि इस इंटरव्यू का परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट, प्लेसमेंट एवं इनोवेशन सेल प्रभारी प्रोफेसर कल्पना खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया और बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और रोजगार प्राप्त करने  का सुनहरा अवसर मिलता है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉ राधा सोलंकी, डॉ विनोद कुमारी, सुश्री अमृता सिंह, श्रीमती नैना टाक, श्रीमती सुनीता सियाग उपस्थित रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!