Bikaner Live

नोखा चातुर्मास सत्संग समिति ने जताया मीडियो कर्मियों व भामाशाहों का आभार

चातुर्मास सत्संग समिति नोखा द्वारा 29 जुलाई 2026 से 20 अक्टूबर तक लाहोटी चौक स्थित अयोध्या धाम नोखा में पहली बार कथा व्यास परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (धाम वृन्दावन) के सानिध्य में सार्वजनिक रूप से आयोजित हो रहे भव्य चातुर्मास महोत्सव के पावन अवसर पर श्री वाल्मीकि रामायण एवं विशेष शारदीय नवरात्रा में 100 कुण्डीय अयुत चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा के समाचारों को नोखा, बीकानेर आदि से प्रकाशन होने वाले सभी समाचार पत्रों व सोशल मीडिया, दूर-दूर तक जाने वाले ई-अखबारों में प्राथमिकता के साथ फोटो सहित विस्तार से समाचार प्रकाशित होने पर समिति के मीडिया प्रभारी इन्दचन्द मोदी सहित पूरी समिति व पाठक गण सभी मीडिया कर्मियों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।
इस सार्वजनिक धार्मिक आयोजन में बड़ी तादाद में भामाशाहों सहित श्रद्धालुओं द्वारा आर्थिक सहयोग देते हुए पुण्य लाभ कमा रहे हैं, वहीं सभी मीडियाकर्मी अपनी लेखनी से सहयोग देते हुए पुण्य कमा रहे हैं और समाचार पत्रों का मान बढ़ा रहे हैं।
ज्ञात रहे कि इसके पूर्व वाल्मीकि रामायण के समापन के दौरान परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज ने स्वयं अपने श्रीमुख से सभी मीडिया कर्मियों, भामाशाहों, आयोजक समिति सहित सभी कार्यकर्ताओं, श्रोताओं, श्रमिकों को धन्यवाद एवं आशीर्वाद दे चुके हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!