Bikaner Live

सूडसर बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव

*🚩 सूडसर बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव 26 अक्टूबर को, 11 क्विंटल खीर प्रसाद होगा आकर्षण 🚩**बीकानेर, 14 अक्टूबर 2026।* सभी भक्तजनों को *जय श्री राम, जय श्री सूडसर बालाजी*। सूडसर बालाजी मंदिर में *शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव* का भव्य आयोजन *26 अक्टूबर, सोमवार* को किया जाएगा।मेले की शुरुआत *25 अक्टूबर सुबह 9 बजे* से होगी। *श्री मोतीलाल जी हुकमचंद जी मूंधड़ा पुत्र श्री गंगाविशन जी मूंधड़ा परिवार, दुलचासर* द्वारा *श्री रामचरित मानस का अखण्ड पाठ* आयोजित किया जाएगा, जिसका समापन *26 अक्टूबर सुबह 9 बजे* होगा।*26 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम:*- सुबह बालाजी महाराज का भव्य *श्रृंगार* होगा, यह क्रम दिन भर चलेगा।- भक्तजनों व ट्रस्ट द्वारा *सवामणी प्रसाद – दाल बाटी चूरमा* का भोग लगेगा और प्रसाद वितरित होगा।- ट्रस्ट द्वारा दिन में विशाल *भंडारे* का आयोजन किया जाएगा।- *दोपहर 12 बजे व रात 12 बजे विशेष ज्योत* होगी।*शाम का विशेष आयोजन:*शाम *7 बजे बाल के लाल मित्र मंडल, बीकानेर* के संयोजन में *भव्य जागरण* होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार *मुन्ना सरकार* अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शाम को बाल के लाल मित्र मंडल द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।*मेले का मुख्य आकर्षण:*रात *12 बजे 11 क्विंटल खीर प्रसाद* का भोग लगेगा। इस प्रसाद को ग्रहण करने के लिए रात को दूर-दूर से हजारों भक्तजन सूडसर धाम पहुंचते हैं।ट्रस्ट ने सभी भक्तजनों से मेले में पधारकर बालाजी महाराज के दर्शन व प्रसाद का लाभ लेने की अपील की है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!