Bikaner Live

तीन पीढियां 71 वर्षों से बन रहा है एक ही परिवार का तीसरा सदस्य रावण

लंकेश के आंखों से निकलेगी आग, जय श्री राम कहकर होगा धराशाई होगा रावण

तीन पीढियां 71 वर्षों से बन रहा है एक ही परिवार का तीसरा सदस्य रावण

इतिहास गवाह, रावण दंभ निकलेगा, रावण अट्ठाहास साथ मोक्ष की प्राप्ति

बीकानेर। रामायण की बात करते हैं तो एक ऐसा चरित्र की सामने आता है जिसका विशालकाय शरीर, और अटहास ,को देखकर हर कोई भयभीत होने से अपने आप को नही रोक सकता, देश भर में नवरात्र के दौरान बीकानेर शहर में बीकानेर दशहरा कमेटी लगातार पिछले 71 सालों से दशहरे की झांकी मे रावण की भूमिका को निभाने वाले पत्रकार और कलाकार के कुमार आहूजा आकर्षण का केंद्र रहते है पीढी दर पीढी की तीसरी पीढी पिछले 71 सालों से शहर को अपनी सेवाएं दे रहे हैं परम पूजनीय दादा श्री माधव दास जी आहूजा 23 वर्ष बीकानेर दशहरा कमेटी में अपनी भूमिका निभाई, तत्पश्चात सिल्वर जुबली रावण पूर्व आयकर अधिकारी शिवाजी आहूजा ने 25 वर्ष तक इसी परंपरा को कायम रखा,

और रावण परिवार के नाम की ख्याति अर्चित की बीकानेर दशहरा कमेटी के अनुसार के, कुमार आहुजा ने अपनी कद काठी और खतरनाक अटहास एक अलग पहचान बनाई है रावण से भयभीत होने की छवि बदलने दिशा में के कुमार आहूजा प्रयास कर रहे हैं।

आहूजा एक तरफ (सीते,सीते) की गुंजायमाँ न आवाज साथ राम लक्ष्मण को युद्ध के लिए ललकारते हैं तो दूसरी तरफ को झांकी के रास्ते बच्चों को ट्रॉफी बिस्कुट जितेंद्र मारवा के सौजन्य से बांटते है बीकानेर शहर का आहूजा परिवार रावण परिवार के नाम से मशहूर है उनकी पत्नी कांता आहूजा को पड़ोसी मंदोदरी भाभी के नाम से पुकारते हैं और आश्चर्य की बात है कि उन्हें अपने नाम पर गर्व भी होता हैं।

इस बार के दशहरा उत्सव शहर वासियों के मनोरंजन करने के बाद आहूजा परिवार में उनके संस्कृती में एक स्वर्णिम वर्ष और जुड़ जाएगा।

जय लंकेश जय श्री राम

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!