
नोखा राजकीय बाबा छोटूनाथ विद्यालय के दक्षिणी गेट के समीप विकसित मणिद्वीप महातिर्थ क्षेत्र में नव निर्मित महा यज्ञशाला में प्रातः 8 बजे से 11 बजे एवं सांय 3 से 6 बजे तक बाहर से पधारे 251 विद्वान आचार्य पंडितों ऋत्विज 100 कुण्डों में वैदिक विधिविधान से आहुतियां दे रहे हैं और अनुष्ठान सम्पन्न कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विशाल पांडाल में हजारों की तादाद में उपस्थित नर-नारी श्रोताओं को 11 अक्टूबर से डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराज अपनी अमृतमई मधुर वाणी से श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण की कथा का रसपान करवा रहे हैं।
सांय 6-30 बजे काशी की तर्ज पर महा आरती के दौरान दर्शकों की दिनों दिन उपस्थिति से पूरा परिसर सरोबार हो रहा है। आयोजक चातुर्मास सत्संग समिति नोखा के प्रहलाद मोहता, गिरधारी पारीक, दामोदर तिवाड़ी, नारायण राठी, जुगल लोहिया, पवन चांडक, बृजमोहन डागा, रामेश्वर छींपा, राजू बीहानी, मेघराज लोहाटी, पवन लोहाटी, श्रवण पाईवाल सहित अनेको कार्यकर्ता व्यवस्था सम्भाल रहे हैं। समिति द्वारा पूरे दिन चाय की व्यवस्था व सांय भंडारा के दौरान भी भारी भीड़ देखी जा रही है। नोखा में इतना बड़ा ऐतिहासिक चातुर्मास महोत्सव की दूर-दूर तक प्रशंसा हो रही है। इस सार्वजनिक धार्मिक आयोजन में धन देने वालों की कमी नहीं है हर कोई इस पुण्य के भागी बन रहे हैं। समिति के मीडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट कर उक्त जानकारी दी।

















