Bikaner Live

शारदीय नवरात्र में 101 कन्याओं का पूजन

शारदीय नवरात्रि पर विप्र फाउंडेशन द्वारा 101 कन्याओं का पूजन, सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश – भंवर पुरोहित !!बीकानेर। 16 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी, बीकानेर के महिला प्रकोष्ठ एवं विप्र परिवार, शहर बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत 101 कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।सामाजिक समरसता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भंवर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे सर्व कामगार सेवा संघ, हरोलाई हनुमान मंदिर रोड, जोगमाया मंदिर के सामने, बीकानेर में आयोजित होगा।विफा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रकला आचार्य ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण तथा समाज में आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है। भारतीय परंपरा में कन्या को शक्ति स्वरूपा मानकर पूजन करने की परंपरा समाज में नारी सम्मान और श्रद्धा का संदेश देती है।प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा की इस पहल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच परस्पर सहयोग, आत्मीयता और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास रहेगा।विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी, बीकानेर के महिला प्रकोष्ठ एवं विप्र परिवार, शहर बीकानेर ने समाज के प्रबुद्धजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समस्त समाजबंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।सादर – विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी, बीकानेर (महिला प्रकोष्ठ) एवं विप्र परिवार, शहर बीकानेर !!

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!