
*🪔 बाल गोविंदम विद्यालय में डांडिया-गरबा रास की धूम, नन्ही निहारिका के नृत्य ने मोहा मन 🪔**बीकानेर, 16 अक्टूबर 2026।* गोविंदम बाल विद्यालय में आज *डांडिया गरबा रास* कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और डांडियों व गरबा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।इसी क्रम में विद्यालय की नन्ही छात्रा *निहारिका कल्ला*, जिसकी उम्र मात्र *3 साल* है, ने बहुत ही सुंदर गरबा नृत्य एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की मैडम। ममता चांडक ने निहारिका को शानदार प्रस्तुति के लिए खूब बधाइयां दीं।निहारिका की मम्मी *चंचल कल्ला* ने बातचीत में बताया कि निहारिका को नृत्य करना बहुत अच्छा लगता है। निहारिका के पापा ने बताया कि वह अभी से ही नृत्य कला की ओर आकर्षित है, इसलिए उसे आगे और प्रोत्साहन दिया जाएगा।निहारिका के दादा *घनश्याम दास कल्ला* ने कहा कि बच्चों में शुरू से ही प्रेरणा हो तो उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को देखकर अभिभावक व शिक्षकगण काफी खुश नजर आए।












