Bikaner Live

अंधेरी सड़क के कारण परेशान हो रहे हैं वृद्धजन पेन्शनर समाज नोखा ने नोखा नगर पालिका को ज्ञापन सौंप कर बंद पड़ी ट्यूब लाईटों को बदलने की लगाई गुहार


नोखा। नोखा के दक्षिणी रायसर रेलवे फाटक से रायसर रोड़ स्थित नोखा की आदर्श विद्यालय तक करीब 10 बिजली खंभो पर लगी ट्यूब लाईटें पिछले काफी समय से खराब होकर बंद पड़ी है, जिसके कारण सड़क पर अंधेरा छाया रहने से प्रातः 5 बजे मोर्निंंग व शाम को इवनिंग वाक करने वाले वृद्धजनो, पेंशनरों सहित आमजन को इस टूटी-फुटी गढ़ों वाली अंधेरी सड़क के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर सड़क पर गढ़ों व अंधेरा होने से अनहोनी का डर भी सताते रहता है। 
ज्ञात रहे इस अंधेरा पसरा टूटी-फूटी सड़क पर विद्युत विभाग, कॉलेज, विद्यालय है जहाँ छात्र-छात्राओं और स्टाफ सहित नोखावासियों व नोखा के दासणू, रामसर, बीमसर और नागौर जिले के समीपी ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले दुपहिया, तीपहिया, चारपहिया वाले वाहनों के आने-जाने का दबाव भी रहता है। नगर पालिका नोखा द्वारा बिजली पोलों (खंभों) पर लगी ट्यूब लाईटें बंध होने से सड़क पर अंधेरा पसरा होने पर हर कोई परेशान है। राजस्थान पेंशनर समाज नोखा इस आशय का संक्षिप्त पत्र लिखकर 15 अक्टूबर को नोखा नगर पालिका प्रशासन को सौंपते हुए बंद पड़ी खराब ट्यूब लाईटें ठीक करवाने अथवा बदलवाने का आग्रह किया। पालिका द्वारा अति शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलवाया गया। मोदी ने नगरपालिका से जुड़े पूर्व कार्मिक एंव पार्षद पेंशनर समाज के सदस्य नारायण सिंह राजपुरोहित को यह जिम्मेदारी संभलाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!