
नोखा। यहाँ राजकीय बाबा छोटूनाथ विद्यालय परिसर स्थित मणीदीप महातीर्थ स्थल पर चातुर्मास सत्संग समिति नोखा द्वारा परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (धाम वृन्दावन) के सानिध्य में 100 कुण्डीय अमृत चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा व कबीर की तर्ज पर सांय 6:30 बजे हो रही महा आरती के दौरान नोखा सहित दूर दराज और आस पास से हजारों की तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। ज्ञात रहे कि भव्य चातुर्मास महोत्सव में 23 जुलाई से लाहोटी चौक अयोध्या धाम में श्री बालमिकी रामायण व सामूहिक रामायण और श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न के बाद बाबा छोटूनाथ विद्यालय परिसर में 11 अक्टूबर से बाहर से पधारे 251 विद्वान आचार्यों, ब्राह्मणों द्वारा यजमानों की तरफ से पूजा व संकल्प करवा कर यज्ञशाला में प्रातः 8 बजे से 11 बजे व शाम 3 से 6 बजे तक 100 हवन कुण्डों में आहुतियां देते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं। दूसरी तरफ पांडाल में विद्वान संत परम पूज्य डा. गुणप्रकाश चैतन्य महाराज द्वारा हजारों श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण में डुबकियाँ लगवाते हुए भागवत कथा का पान करवा रहे हैं। कथा के छठे दिन शनिवार 16 अक्टूबर को देवी भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि शक्ति की उपासना करने वाले शक्तिशाली होते हैं। हम सबको चाहे शक्ति चाहिए, चाहे भक्ति चाहिए, चाहे धन, चाहे यश अथवा कुछ चाहिए उसके लिए राज राजेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। महाराज ने महिषासुर व इन्द्र और देवताओं, मंदोदरी, शुम्भ-निशुम्भ और चंड-मुण्ड सहित कई प्रसंगों की कथा सुनाई। सांय 6:30 बजे काशी जैसी महा आरती के दर्शनों का आनन्द हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। दिनभर यज्ञशाला की परिक्रमा में भी हुजुम उमड़ रहा था। समिति द्वारा चाय, लस्सी, शीतल जल एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है। शनिवार को गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाड़ी बीकानेर, शील प्रिंटिंग प्रेस के मालिक योगेन्द्र भाटी बीकानेर से पधारे कथा श्रवण की दण्डी स्वामी जी ब्रह्मानंद सरस्वती से महेश्वरी भवन में आधे घंटे तक रह आशीर्वाद लिया। इस दौरान साथ आये योगेन्द्र भाटी व आयोजक समिति के मीडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी भी साथ में ज्ञात रहे रामकिशोर तिवाड़ी महाराज श्री के पूर्व परिचित है। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन से नोखा ही नहीं आस पास व दूर दराज में माहौल भाव भक्ति का है और श्रोतागणों के आने का क्रम जारी है। कथा के दौरान प्रहलाद मोहता, गिरधारी पारीक, दामोदर तिवाड़ी, पवन चांडक, बृजमोहन डागा, पवन लोहोटी, श्रवण पाईवाल, नारायण राठी, जुगल लोहिया, ओमप्रकाश तिवाड़ी, रामेश्वर छींपा, राजू बोहती, पवन कोठारी, मेघराज लोहोटी सहित अनेको कार्यकर्ता व श्रमिक व्यवस्था सम्भालने में जुटे। समिति के मीडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी कर उक्त जानकारी दी।











