Bikaner Live

चाचा नेहरू विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम


नोखा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्त समाज व नशा मुक्त विद्यालय की थीम व सेवा यात्रा मुहिम नोखा के अंतर्गत व्यवस्था प्रमुख विजय कुमार भार्गव के निर्देशन में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा दिलाई गई। विद्यालय के शिक्षक लिखमाराम मेघवाल व शारीरिक शिक्षक शिवकरण बिश्नोई ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार व समाज पर बुरा प्रभाव डालता है, सभी विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक करने का संकल्प लिया तथा जो नशा कर रहे हैं उनसे नशा छोङने तथा जो अभी तक नशे से दूर है वो हमेशा नशे से दूर रहें ऐसी समाज में जागरूकता लाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देना था

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!