Bikaner Live

भट्टडो के चौक में राजस्थानी हास्य-व्यंग्य की गूंज

भट्टडो के चौक में राजस्थानी हास्य-व्यंग्य की गूंज, बाबूलाल छंगाणी ‘बम चकरी’ की पुस्तक का विमोचन 😄**बीकानेर, 18 अक्टूबर 2026।* मौसम के खुशनुमा मिजाज के बीच देर रात भट्टों के चौक में लेखक *बाबूलाल छंगाणी (बम चकरी)* की राजस्थानी हास्य-व्यंग्य कविताओं की पुस्तक का विमोचन किया गया।पुस्तक का विमोचन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी *सुनील कुमार बोड़ा* ने मोहल्ले के संभ्रांत नागरिक *लालजी हर्ष, एडवोकेट गोपाल आचार्य, बदरसा जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जेठमल सेवक, कमल पुरोहित और कष्ट महाराज* के साथ पाटा संस्कृति की परंपरा के अनुसार किया।इस अवसर पर बाबूलाल जी ने अपनी हास्य रचनाएं सुनाकर सभी को खूब हंसाया। उन्होंने राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए युवाओं से सहयोग का आह्वान किया। उपस्थित सभी लोगों ने राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने तथा समय-समय पर अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान करने का संकल्प लिया।गौरतलब है कि इसी चौक के प्रसिद्ध कवि *वासुदेव जी आचार्य* की राजस्थानी रचना *’सीर रो घर’* को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है। भट्टों के चौक में रम्मत एवं नौटंकी भी स्थानीय भाषा में आयोजित होती है, जिसे देखने-सुनने प्रवासी भी आते हैं। कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में इस चौक की प्रतिभाओं ने हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!