Bikaner Live

बीकानेर में चिकित्सा प्रकोष्ठ की बीकानेर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक कल

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में चिकित्सा प्रकोष्ठ की बीकानेर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजा साध वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

डॉ. असवाल ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बीकानेर संभाग के चिकित्सकों को एक सशक्त संगठनात्मक मंच पर एकत्रित करना, चिकित्सा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना तथा चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं सहभागिता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि संगठित चिकित्सक, सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वस्थ समाज के संकल्प को साकार करने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ निरंतर प्रयासरत है। बैठक में चिकित्सकों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने, आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, चिकित्सा संबंधी जनकल्याणकारी गतिविधियों के विस्तार तथा संगठन को बूथ से लेकर संभाग स्तर तक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

डॉ. असवाल ने कहा कि चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य प्रहरी होने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी चिकित्सकों को एकजुट कर उनके अनुभव, विशेषज्ञता एवं सेवाभाव का उपयोग जनहित में करना समय की आवश्यकता है। चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रयास रहेगा कि संगठन के माध्यम से चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सकारात्मक और प्रभावी पहल की जा सके।

उन्होंने बीकानेर संभाग के सभी चिकित्सकों, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, चिकित्सकीय एकजुटता और जनसेवा के नए संकल्पों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!