
पूर्व में हो चुकी है ऐसी घटना
्बता दें कि करीब 20 दिन पहले भी पंचशर्ती सर्किल क्षेत्र में इसी तरह कचरा संग्रहण करने वाले ट्रिपर चालक ने लापरवाही से ट्रिपर चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार स्कूली बच्चे को अपनी चपेट में लिया था। जिसके भी गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद पार्षद मनोज विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर सोशल मीडिया पर एक विडियो भी अपलोड किया था। जिसमें साफ प्रतीत हो रहा था कि कचरा संग्रहण करने वाले ट्रिपर चालक ने गलत दिशा में अनियंत्रित वाहन चलाकर बाइक सवार को टक्कर मारी थी। उसके बाद भी निगम की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
एक माह बाद भी ट्रिपर चालकों के पास लाइसेंस नहीं
मजे की बात तो यह है कि निगम की ओर से जिस कंपनी को कचरा संग्रहण का ठेका दिया गया है।उसकी ओर से चलाएं जा रहे ट्रिपर चालकों के पास लाईसेंस तक नहीं है। इतना ही नहीं गाडिय़ों पर नंबर प्लेट गायब है।न ही गाडिय़ों की कोई आरसी है।यानि बिना दस्तावेज ट्रिपर सड़कों पर सरपट दौड़ रहे है और हादसे कर रहे है।उसके उपरान्त भी निगम की ओर से ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आमजन के काट दिए जाते चालान
मजे की बात तो यह है कि सरकारी उपक्रमों में लगी कचरा संग्रहण के इन ट्रिपर चालकों के पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं होने या नंबर प्लेट बिना ही टैक्सियों व ट्रोलियां कचरा भरने पर विभागीय कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही।यहीं आमजन बिना दस्तावेजों या नंबर प्लेट के वाहन चलाता पकड़ा जाएं तो उसके चालान काटने में पुलिस भी तत्परता दिखाती है।उधर पार्षद मनोज विश्नोई ने इस घटना का विरोध जताते हुए कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल शहर का कचरा उठाना नहीं, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अब ठोस कार्रवाई आवश्यक है।इस मामले को दबाने के बजाय इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।











