
बीकानेर के तत्वावधान में नव जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के पोस्टर का हुआ विमोचन
विजेता को मिलेंगे रुपये 77,777/- नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता को मिलेंगे 44,444/नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी
बीकानेर। अखिल भारतीय श्री पीपा क्षत्रिय समाज सभा के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे समाज के बहुप्रतीक्षित नव जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 एवं भव्य स्नेह मिलन समारोह के पोस्टर का विमोचन आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे पीपा जी मंदिर, दर्जियों की बड़ी गुवाड़, शीतला गेट, बीकानेर में समाज के गणमान्य पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति में किया गया।
आगामी 8, 9 एवं 10 जनवरी 2027 को बीकानेर के धरणीधर ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में कुल 12 टीमें भाग लेंगी।
विजेता एवं उपविजेता टीम के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि
– 🏆 प्रथम विजेता टीम – ₹77,777 एवं ट्रॉफी
– 🏆 द्वितीय उपविजेता टीम – ₹44,444 एवं ट्रॉफी
इस आयोजन को लेकर समाजबंधुओं एवं खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ना, आपसी भाईचारे, एकता, सामाजिक समरसता एवं संगठन की भावना को मजबूत करना है। क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ भव्य स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से समाजबंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन
बीकानेर समाज अध्यक्ष श्री सीताराम जी कच्छावा, श्री भंवरलाल जी बडगुर्जर, श्री धनराज जी कच्छावा, श्री बाबूलाल जी सोलंकी, श्री दीपक जी चौहान, श्री जयप्रकाश जी चौहान, अखिल भारतीय श्री पीपा क्षत्रिय समाज सभा के उपाध्यक्ष श्री रामदेव जी दैया, योजना मंत्री श्री नरेश पंवार सहित श्री मुरलीधर जी दैया, श्री मनोज सोलंकी, श्री भरत कच्छावा, श्री मनीष कच्छावा, श्री राजा कच्छावा, श्री सुमित सोलंकी, श्री अशोक जी पंडित एवं श्री मेक्स कच्छावा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं एवं खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नव जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट का यह सातवां सीजन समाज की एकता, खेल भावना और युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आइए, खेलें, जुड़ें और समाज की एकता एवं भाईचारे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
नरेश पंवार
अखिल भारतीय श्री पीपा क्षत्रिय समाज सभा













