Bikaner Live

गंगाशहर की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने प्रशासन को दिया ज्ञापन

गंगाशहर की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने प्रशासन को दिया ज्ञापन

गंगाशहर में पेयजल आपूर्ति का समय 8 से बढ़ाकर 15 घंटे करने एवं नोखा रोड पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग

बीकानेर। वार्ड नंबर 28 की पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को पत्र देकर गंगाशहर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का समय वर्तमान 8 घंटे से बढ़ाकर 15 घंटे करने को कहा जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होगा

उन्होंने बताया कि गंगाशहर की बढ़ती आबादी के कारण वर्तमान पेयजल व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। कई मोहल्लों में कम दबाव के कारण पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके लिए संपूर्ण गंगाशहर क्षेत्र में पानी की सप्लाई का सर्वे करवाने, पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की जांच व मरम्मत करवाने तथा पेयजल वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने की मांग की गई है।

वहीं दूसरी ओर नोखा रोड पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता महोदय, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD),को पत्र लिखकर विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई है।

पत्र में विशेष रूप से नोखा रोड 5 नंबर चौराहा, बाफना स्कूल के पास, नया बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी गई है। इन स्थानों पर विद्यार्थियों, यात्रियों एवं आमजन का नियमित आवागमन रहता है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने प्रशासन से दोनों जनहित के विषयों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है, ताकि गंगाशहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!