Bikaner Live

अनियमितताएं पाए जाने 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित


बीकानेर, 17 नवम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बस स्टैंड रोड बरसिंहसर स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 से 25 नवम्बर तक 3 दिनों के लिए, बालभारती स्कूल के पास गंगाशहर रोड स्थित सियाराम फार्मेसी का अनुज्ञापत्र 23 से 26 नवंबर तक 4 दिनों के लिए, वैष्णोंधाम के पीछे डिवाइन स्कूल के पास स्थित आदित्य फार्मा का अनुज्ञापत्र 23 से 27 नवम्बर तक 5 दिनों के लिए, जस्सुसर गेट के बाहर स्थित श्री विनायक मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक 10 दिनों के लिए तथा महिला आईटीआई के सामने पटेल नगर स्थित टी.आर.सी. एसोसिएट का अनुज्ञापत्र 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!