Bikaner Live

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण


बीकानेर, 17 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत जिले में पेट्रोल पंपों के विरुद्ध व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान जांच दलों द्वारा सोमवार और मंगलवार को जिले के 8 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीज़ल की कम आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया और कार्रवाई के दौरान 4 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान के तहत आगामी दिनों में भी सम्पूर्ण राजस्थान में पेट्रोल पंपों की नियमित जांच जारी रहेगी तथा दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा आमजन को सही माप-तौल के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!