Bikaner Live

मिश्र-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ बीकानेर के सम्पत सारस्वत हुए शामिल

इको भारत ने काहिरा में किया ऐतिहासिक एमओयू, सड़क सुरक्षा और वाहन सुरक्षा समाधानों का होगा विस्तार


बीकानेर/काहिरा/सूरत। भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय व्यापार और तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, भारत के चर्चित रोड सेफ्टी और स्मार्ट मोबिलिटी स्टार्टअप ‘इको भारतÓ (मेको इनोवेक्स सॉफ्टवेयर प्रा. लि., सूरत) ने मिस्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘आईटी सॉल्यूशंसÓ के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह ऐतिहासिक समझौता काहिरा स्थित द सेंट रेजिस में भारतीय दूतावास द्वारा इजिप्शियन जूनियर बिजनेस एसोसिएशन के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा मिस्र में भारत के राजदूत सुरेश के. रेड्डी की उपस्थिति में इको भारत के संस्थापक एवं सीईओ संपत सारस्वत बामनवाली और आईटी सॉल्यूशंस के महाप्रबंधक महमूद फराग ने इस एमओयू का आदान-प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि इस विशेष आयोजन में कुल 6 भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने मिस्र की विभिन्न कंपनियों के साथ व्यावसायिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए।  दो वर्षीय इस साझेदारी के तहत इको भारत और आईटी सॉल्यूशंस मिलकर पूरे मिस्र में इमरजेंसी क्यूआर कोड आधारित सड़क सुरक्षा और वाहन सुरक्षा समाधानों का विस्तार करेंगे। इको भारत की यह स्वदेशी तकनीक बिना किसी मोबाइल ऐप के सीधे ब्राउजऱ स्कैन के माध्यम से सड़क दुर्घटना के समय पीडि़त के परिजनों और आपातकालीन सेवाओं को त्वरित सूचना देने में सक्षम है। गौरतलब है कि इको भारत ने हाल के दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ाया है। बीते दिनों आर्मेनिया में आयोजित वैश्विक स्टार्टअप समिट में इको भारत का चयन विश्व के टॉप-10 स्टार्टअप्स में तीसरे स्थान पर हुआ था। इससे पहले इको भारत को नवाचार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान सरकार द्वारा ‘मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअपÓ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इको भारत के संस्थापक एवं सीईओ संपत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि मिस्र की कंपनियों के साथ समझौता करने वाले 6 भारतीय स्टार्टअप्स में शामिल होना मेक इन इंडिया नवाचारों के प्रति वैश्विक विश्वास का प्रमाण है। राजस्थान सरकार के सम्मान और आर्मेनिया में विश्व के टॉप-10 में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद, आईटी सॉल्यूशंस के साथ यह साझेदारी मिस्र की सड़कों को सुरक्षित बनाने और जीवन रक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। ईको भारत सिर्फ एक बिजनेस मॉडल नहीं है, बल्कि यह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (जैसे ईको टैग और स्मार्ट मोबिलिटी टूल्स) के जरिए सड़कों पर कीमती जिंदगियों को बचाने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज को एक सुरक्षित परिवेश देने का एक महा-अभियान है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!