Bikaner Live

रोजाना 30 मिनट करें गौसेवा, 33 कोटि देवी-देवताओं की बरसेगी कृपा : श्री सरजूदास जी महाराज

बीकानेर। श्रीरामझरोखा कैलाशधाम आश्रम स्थित श्री सीयाराम जी गौशाला में गोपाष्टमी पर गौमाता का पूजन-अर्चन किया गया। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने सियारामजी महाराज का पूजन कर गुरु रामदासजी महाराज के आशीर्वाद से गौसेवा कर गोपाष्टमी मनाई। गौमाता को तिलक लगाकर, पुष्पमालाएँ अर्पित कर एवं आरती कर समस्त विश्व के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि गौमाता को हम नहीं पालते, बल्कि गौमाता हमारा पालन करती है। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि शहरी जनजीवन में घर में गौमाता रख पाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन हम गौशाला में जाकर रोजाना यदि 30 मिनट गौसेवा करें और घर के बाहर आने वाली गौमाता को भी रोटी-गुड़ खिलाएं तो पापों से मुक्ति मिलती है और 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। गौशाला में हरा चारा, खळ-चूरी, गुड़, लापसी आदि की व्यवस्था करवाना चाहिए। गंगाशहर गोचर, श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर पिंजराप्रोल, गंगा जुबली पिंजराप्रोल में गोपूजन किया गया। इस दौरान हनुमान बाबा महाराज, डॉ. श्री छैलविहारी जी महाराज, देवकिशन चांडक, मनोज सेवग, मिलन गहलोत एवं श्रीभगवान अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!