Bikaner Live

संवित धनुर्वेद संस्थान की प्रतिभा कंडारा का नेशनल तीरंदाजी में जलवा, दो स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास


33वीं NTPC इंडियन राउंड सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रैंकिंग राउंड और मिक्स टीम स्पर्धा में हासिल की गोल्ड मेडल जीत

बीकानेर। मेघालय के शिलांग में आयोजित 33वीं NTPC इंडियन राउंड सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर की प्रतिभा कंडारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। संवित धनुर्वेद संस्थान, शिवबाड़ी की खिलाड़ी प्रतिभा की इस उपलब्धि से राजस्थान और बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

प्रशिक्षक आशीष आचार्य ने बताया कि 11 से 18 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभा कंडारा ने रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 661 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद मिक्स टीम स्पर्धा में राजस्थान के खिलाड़ी युवराज के साथ जोड़ी बनाकर मैदान में उतरी प्रतिभा ने उत्तर प्रदेश की टीम को 6-0 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में संस्थान की खिलाड़ी भारती ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं राजस्थान टीम ने आगामी नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

प्रशिक्षक आशीष आचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है कि संस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान और बीकानेर के लिए गौरव का विषय है।

श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिव मठ शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि जी महाराज ने प्रतिभा कंडारा और भारती को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रशिक्षक आशीष आचार्य के समर्पण और खिलाड़ियों के प्रति उनके निरंतर सहयोग की भी सराहना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!