बीकानेर, 17 नवम्बर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर राम लालजी म.सा., उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं के सानिध्य (ज्ञान पंचमी 14 नवम्बर 26 को) भगवती दीक्षा ग्रहण करने वाली साध्वी राम प्रिया श्रीजी की बड़ी दीक्षा छबीली घाटी के सेवा सदन में 21 नवम्बर 26 को सुबह सवा आठ बजे प्रवचन स्थल पर होगी। गौर तलब है कि 19 वर्षीय, बारहवीं तक पढ़ी, रतलाम की सुश्री प्रियल कोठारी ने भागवती दीक्षा ग्रहण कर साध्वी रामप्रिया श्रीजी बन गई।
साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि इस भगवती दीक्षा के बाद हुक्म संघ के नवम पटधर आचार्य राम लालजी के सानिध्य में साध्वीजी राम प्रिया की दीक्षा के बाद साधुमार्गी संघ में 456 सतियां तथा 96 संत सहित कुल संत सतियांजी की संख्या 552 हो गई। उन्होंने बताया कि सांसारिक सुखों का त्याग कर आत्म कल्याण के लिए संयम पथ पर बढ़ना समस्त जैन समाज के लिए गौरव व अनुमोदाना का विषय है। बड़ी दीक्षा में शामिल होने व अनुमोदना करने के लिए रतलाम सहित विभिन्न इलाकों से श्रावक-श्राविकाएं बीकानेर पहुंचेंगे।











