Bikaner Live

वीर वसुंधरा निर्माण श्रेष्ठता का तीन दिवसीय कार्यक्रम 22 से 24 नवम्बर तक


बीकानेर, 17 नवम्बर। आचार्य भगवन रामलालजी म.सात्र एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सानिध्य में 22 से 24 नवम्बर तक श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के तत्वावधान में समता संस्कार शिविर समिति की ओर से छबीली घाटी के सेवा सदन में ’’ वीर वसुंधरा निर्माण श्रेष्ठता का’’ कार्यक्रम होगा।
साधुमार्गी सेवा समिति के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी ने बताया कि चारित्र आत्माओं के सानिध्य में 22 नवम्बर को दोपहर डेढ़ बे से 24 नवम्बर दोपहर साढ़े तीन बजे तक होने वाले ’’ वीर वसुंधरा जीवन उपयोगी मार्ग दर्शन’’ कार्यक्रम में साधु-साध्वियों के सांसारिक वीर माता पिता, दादा-दादी, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री, पौत्री, पुत्रवधु, भाई बहन, भाभी आदि सभी को आमंत्रित किया गया है। सभी संभागियों को अनिवार्य रूप् से सांयकालीन प्रतिमण तथा भागीदारी के लिए पंजीयन करवाना  होगा तथा रात्रि संवर  व पौषध की सुविधा एच्छिक रहेगी।                              ———

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!